अजब गजब: 62 की उम्र में यह बुजुर्ग महिला बनना चाहती हैं मां, अपने पोते की उम्र के लड़के से रचाई शादी, इंस्टाग्राम पर बटोर रहे सुर्खियां

  • इस बुजुर्ग महिला ने अपने पोते की उम्र से शादी करने की जताई इच्छा
  • सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
  • लोगों के उड़े होश

Surbhit Singh
Update: 2024-04-29 17:50 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दुनिया में बहुत से ऐसे विवाहित जोड़े हैं जिनकी उम्र में ज्यादा फर्क होता हैं। वे सिर्फ अपने पार्टनर के साथ ही खुश रहना चाहते हैं। इसमें कई बड़े सेलिब्रिटीज भी शामिल हैं जो अपने से बड़ी उम्र के लोगों के साथ शादी करके अपना जीवन सुकून से बिता रहे हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जो एक बुजुर्ग महिला और जवान लड़के का है। वे अपनी लव लाइफ को अक्सर सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियोज के जरिए शेयर करते रहते हैं। जिससे वे आए दिन ट्रोलिंग का शिकार होते रहते हैं।

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं वीडियो

इस 62 साल की बुजुर्ग महिला का नाम चेरिल मैकग्रेगर है, जिसने 25 साल के एक लड़के कुरान मैक्केन के साथ शादी की है। वह चेरिल से 37 साल छोटा है। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी की यह दोनों इस उम्र में भी बचकानी हरकतें करते हैं। इसके साथ ही वह दोनों इसकी विडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी करते हैं। वे कभी रॉक,पेपर, सीजर वाला गेम खेलते हैं तो कभी डांस के विडियो बनाकर पोस्ट करते हैं। हालांकि, बात यहीं खत्म नहीं होती है चेरिल के सारे दांत टूट चुके हैं। ऐसे में वह कुछ भी खाने से पहले नकली दांत लगाकर इसके विडियो अपने अकाउंट पर पोस्ट करती हैं।

बच्चे की कर रहें प्लानिंग

चेरिल की ज्यादा उम्र होने की वजह से अब वह बच्चे को जन्म नहीं दे सकती है। इसलिए उसने अपने हस्बैंड के साथ मिलकर अपने बच्चे को सेरोगेसी से पैदा करने का विचार किया है। इसके लिए वे एक सेरोगेट की तलाश भी कर रहे हैं, जिसकी जानकारी भी उन्होंने विडियो की मदद से शेयर की है।

Tags:    

Similar News